टीम एबीएन, हज़ारीबाग़।झारखंड में कोरोना की लहर दिखाई दे रही है। 30 दिसंबर को एक दिन में 482 कोरोना के नए संक्रमित पाए गए हैं। सिर्फ रांची में 246 नए संक्रमित की पहचान हुई है। इसके साथ ही कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद भी कोरोना संक्रमित हुई हैं। झारखंड में कोरोना का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना की दूसरी लहर के बाद लगातार कोरोना के नए मरीज बढ़ रहे हैं। 29 दिसंबर के बाद दूसरे दिन बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मिले हैं। राज्य में एक दिन में 19 जिलों में 482 नए केस मिले हैं, जबकि 29 दिसंबर को 344 संक्रमित पाए गए थे। अब पूरे झारखंड में एक्टिव केस की संख्या 1400 के करीब पहुंच गयी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse