एबीएन डेस्क, रांची। पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया प्रखंड के बरदीकानपुर निवासी शोभा हांसदा को साहित्य अकादमी ने बाल साहित्य पुरस्कार के लिए चुना है। मिदनापुर बंगाल के निरंजन हांसदा को मोने रेयाक् आडांग लघु कथा संग्रह और मयूरभंज ओडिशा के कुना हांसदा को सगई गनाडे उपन्यास के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। शोभा हांसदा को यह सम्मान हली मोने कविता के लिए दिए जाने की घोषणा की गई है। शोभा हांसदा ने हिन्दुस्तान से बातचीत में कहा कि 10-12 वर्षों से लेखन कार्य शुरू किया। साहित्य पुरस्कार के बारे में सोचा भी नहीं था। सब कहते हैं कि अच्छा लिख रही हूं। इससे संतोष होता है। पुरस्कार की घोषणा से मनोबल बढ़ा है। वर्षों की मेहनत का फल मिला लगता है। इस सम्मान से आगे और लिखने की प्रेरणा मिलेगी। संताली भाषा, साहित्य, परंपरा, संस्कार, धर्म, जीवन शैली के बारे में लिखने की इच्छा है। साहित्य अकादमी ने गुरुवार को अपने प्रतिष्ठित साहित्य अकादमी पुरस्कार, युवा पुरस्कार और बाल साहित्य पुरस्कार की घोषणा की। हिंदी के लिए दया प्रकाश सिन्हा को उनके नाटक सम्राट अशोक के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार दिया गया है। अंग्रेजी के लिए नमिता गोखले को थिंग्स टू लीव बिहाइंड तथा पंजाबी के लिए खालिद हुसैन को कहानी संग्रह सूलां दा सालण के लिए पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse