एबीएन न्यूज नेटवर्क, सोनाहातू/ रांची। सोनाहातू में दिवा-रात्रि फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। यह खेल थाना मैदान सोनाहातू में संपन्न हुआ। इस फुटबाल टूर्नामेंट में कुल 16 प्रतिभागी टीमों ने भाग लिया। सभी टीमों ने अपने बेहतर प्रदर्शन दिखाया।
दिन-रात खेल चलने के बाद आज रविवार सुबह समापन के साथ पुरस्कार वितरण किया गया। प्रथम विजेता के के ब्रदर्स रांची टीम को एक लाख, द्वितीय उपविजेता गाड़ा फार्म एम टी कोकर को सत्तर हजार, तृतीय उपविजेता आई एम एस ईचागढ़ एवं ब्लैक टीम नामकुम को प़चिश-पचिश हजार की नगद राशि के साथ पुरस्कृत किया गया।
इस टूर्नामेंट मैच कार्यक्रम में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी देवेंद्रनाथ महतो, तेलवारी पंचायत के मुखिया पति फनी भूषण सिंह मुंडा, जिंतु पंचायत के मुखिया पति कलेवर मुंडा, सोनहातू पंचायत के मुखिया विकास सिंह मुंडा, थाना प्रभारी चंदन कुमार, धनपति महतो, श्याम महतो, अभिराम महतो, इंद्रदेव सिंह मुंडा, सुपेंद्र नाथ महतो आदि समाज सेवी मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि देवेंद्र नाथ महतो ने प्रथम विजेता को पुरस्कृत करने उपरांत अपने अभिभाषण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा की फुटबॉल खेल टीमवर्क, अनुशासन और समय प्रबंधन का ट्रेनिंग देता है। क्रीडा के क्षेत्र में राज्य सरकार का उदासीन रवैया रहा है।
राज्य सरकार के सभी विभागों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को चयनित करते हुए नियोजन में समुचित आरक्षण होनी चाहिए। बताते चलें कि आयोजक कमेटी अध्यक्ष विशेश्वर महतो, उपाध्यक्ष नागेंद्र महतो, संरक्षक खंजन महतो एवं रवि सांडील सक्रिय रहे हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse