डीएवी गांधीनगर में मनी महात्मा हंसराज जयंती

 

टीम एबीएन, रांची। डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल गांधीनगर में डीएवी आंदोलन के पुरोधा महात्मा हंसराज की जयंती का भव्य आयोजन किया गया। मौके पर विशेष प्रार्थना सभा सह वैदिक यज्ञ का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रदीप कुमार झा ने छात्रों को संबोधित करते हुए उनके त्यागमय जीवन पर प्रकाश डाला। 

उन्होंने कहा कि सदियों के बाद ही कुछ ऐसे दिव्य पुरुषों की धरती पर अवतरण होता है, जिनके आवेदनों से राष्ट्र एवं मानवता का कल्याण होता है। महापुरुष भौतिक शरीर में भले ही नहीं होते किंतु उनकी विचारधारा अमर होती है। महात्मा हंसराज आर्य समाज के एक निश्छल, निष्काम और समर्पित कार्यकर्ता थे। 

आज डी ए वी संस्थाएं बरगद वृक्ष की तरह अपनी विभिन्न शाखाओं को फैलाकर  देश में ज्ञान की शीतल एवं शांत छाया दे रही हैं। इसके पीछे महात्मा हंसराज जैसे महापुरुषों को ही श्रेय जाता है। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित थे। 

सभी ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि देकर उन्हें याद किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कविता मुखर्जी, के नलिनी, गोविंद झा, नवीन कुमार, कौशल कुमार, सोमा घटक आदि शिक्षकों की सराहनीय भूमिका रही।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse