टीम एबीएन, रांची। डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू रांची में आज स्वामी हंसराज जयंती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विशेष हवन, भजन तथा चित्रकारी का आयोजन किया गया।
हवन के बाद खुशी कुमारी, अभिषेक कुमार तथा शिक्षक आलोक इंद्र गुरु ने स्वामी हंसराज जी के जीवन पर प्रकाश डाला तथा उनके त्याग और तपस्या की चर्चा करते हुए उनकी तरह त्यागी और समर्पित बनने का संदेश दिया।
वक्ताओं ने बताया कि किस प्रकार स्वामी दयानन्द सरस्वती जी के अवसान के बाद डीएवी संस्था की स्थापना हुई और महात्मा हंसराज जी पहले प्राचार्य बने थे। हवन के बाद वक्ताओं और छात्र छात्राओं ने महात्मा हंसराज जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
मौके पर वरिष्ठ शिक्षक एस के राणा, ए आई गुरु, आर के झा,पी के पाण्डेय, अरुण कुमार मंडल, आराधना सिन्हा, प्रेमजीत सारंगी, वी के द्विवेदी, विश्वनाथ चक्रवर्ती और मोहित सिंह समेत छात्र वृंद मौजूद थे। उक्त जानकारी डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू रांची के आलोक इंद्र गुरु ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse