टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में धूमधाम से महात्मा हंसराज जयंती मनायी गयी। मौके पर डीएवी संस्था के संस्थापक महात्मा हंसराज को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। साथ ही सामूहिक वैदिक हवन का आयोजन किया गया।
इसके उपरांत आठवीं कक्षा की छात्रा अनुष्का ने महात्मा हंसराज के व्यक्तित्व तथा आधुनिक भारत के निर्माण में महात्मा हंसराज के योगदान पर प्रकाश डाला। कक्षा तृतीय से पंचम तक के विद्यार्थियों ने स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में भाग लिया।
कक्षा षष्ठ से अष्टम तक के विद्यार्थियों ने अंतर्सदन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमें हंसराज सदन के विद्यार्थी प्रथम तथा श्रद्धानंद सदन के विद्यार्थी द्वितीय स्थान पर रहे।
प्राचार्य संजीत कुमार मिश्र ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि महर्षि दयानंद के अनुयायियों में महात्मा हंसराज अद्वितीय थे। उन्होंने महर्षि दयानंद के आधुनिक भारत के निर्माण के सपने को साकार करने के लिए ही डीएवी संस्था की स्थापना की।
उन्होंने डीएवी संस्था की सेवा अवैतनिक की। महात्मा हंसराज ने देश सेवा,परोपकार और जन कल्याण में अपना जीवन होम कर दिया। हमें भी उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। शांतिपाठ तथा राष्ट्र गान के साथ सभा समाप्त हुई। मौके पर विद्यालय के सभी विद्यार्थी, शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थित थीं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse