टीम एबीएन, रांची। झारखंड के लाखों किसानों को हेमंत सरकार केसीसी लोन देगी। इस बार कुल 18 लाख किसानों को केसीसी लोन दिया जायेगा। पिछले साल राज्य में कुल 14.5 लाख किसानों को केसीसी लोन दिया गया था।
राज्य सरकार की ओर से किसानों को केसीसी लोन को सुगमता से देने के लिए बैंकों को निर्देश दिया गया है। सरकार ने बैंकों को बिना किसी महत्वपूर्ण दस्तावेज के ही 1.60 लाख तक केसीसी लोन देने का निर्देश दिया है ताकि किसानों को बैंकों के चक्कर न लगाने पड़े। इस बार कृषि विभाग ने औसत लोन देने की क्षमता को बढ़ाकर 1 लाख तक करने का निर्देश भी बैंकों को दिया है।
हर साल की तरह इस साल भी ब्याज की राशि करीब 8 करोड़ दिया जाना है। यह राशि सरकार द्वारा दी जाती है। यह राशि उन केसीसी लोन धारकों के लिए दिया जाती है, जिन्होंने केसीसी लोन की हर किस्त समय से चुकाई है। लोन के लिए किसान को अपनी पहचान, आधार सहित अन्य दस्तावेज देने होंगे।
जानकारी के मुताबिक केसीसी लोन के लिए आवश्यक दस्तावेजों में आवेदन पत्र, 2 पासपोर्ट आकार के फोटो, पहचान प्रमाण (जैसे आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस), पता प्रमाण (जैसे आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस), भूमि स्वामित्व का प्रमाण (जो भूमि का मालिक है), फसल पैटर्न (उगायी जाने वाली फसलें) और ऋण सीमा के अनुसार प्रतिभूति दस्तावेज (यदि ऋण सीमा 2.00 लाख/3.00 लाख से अधिक है) देने पड़ते हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse