टीम एबीएन, रांची। झारखंड की राजधानी रांची के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स के निदेशक डॉ राजकुमार को पद से बर्खास्त करने के बाद डॉ शशिबाला सिंह को अंतरिम प्रभारी निदेशक बनाया गया है। इस संबंध में आज (18 अप्रैल) अधिसूचना जारी की गयी है।
डॉ शशिबाला सिंह को अंतरिम प्रभारी निदेशक बनाने का यह निर्णय राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सह रिम्स शासी परिषद के अध्यक्ष डॉ इरफान अंसारी ने लिया है। रिम्स के निदेशक डॉ राजकुमार को पद से बर्खास्त कर दिया गया था।
इस संबंध में डॉ इरफान अंसारी द्वारा जारी आदेश में बताया गया कि निदेशक डॉ राजकुमार ने मंत्री परिषद, शासी परिषद और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनहित में दिये आदेशों का पालन नहीं किया। इसके अलावा रिम्स अधिनियम-2022 के तहत निर्धारित उद्देश्यों की पूर्ति भी नहीं हो पायी।
निदेशक डॉ राजकुमार की सेवा संतोषजनक नहीं होने के कारण उन्हें पद से हटाया गया। हालांकि डॉ राजकुमार को रिम्स नियमावली-2022 के नियम 9 (6) के तहत तीन महीने का वेतन और भत्ता देकर तत्काल प्रभाव से पद से बर्खास्त किया गया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse