टीम एबीएन, रांची। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री सह रिम्स शासी परिषद के अध्यक्ष डॉ. इरफान अंसारी ने रिम्स निदेशक डॉ. राजकुमार को तत्काल प्रभाव से निदेशक पद से हटा दिया है। उन्होंने कल देर रात पत्र जारी करते हुए बताया कि रिम्स निदेशक डॉ राजकुमार पर प्रशासनिक अक्षमता की वजह से पद से हटाया जा रहा है।
पत्र में लिखा है कि निदेशक के पद पर कार्यरत रहने के दौरान मंत्री परिषद, शासी परिषद तथा विभाग द्वारा लोकहित में दिए गये निर्णय और निदेर्शों का पालन नहीं किया गया। रिम्स अधिनियम, 2002 द्वारा निर्धारित उद्देश्यों को पूर्ण करने में डॉ. राजकुमार की सेवा संतोषजनक नहीं पायी गयी है।
अत: रिम्स नियमावली 2002 के नियम-9 (1 द्ब) के तहत लोकहित में डॉ. राजकुमार को 3 महीने का वेतन एवं भत्ता देते हुए तत्काल प्रभाव से निदेशक, रिम्स के पद से हटाया जाता है। इस निर्णय पर मुख्यमंत्री का अनुमोदन प्राप्त होने की बात भी कही गई है।
ज्ञातव्य है कि राज्य सरकार के अनुमोदन के बाद 31 जनवरी 2024 को तीन वर्षों के लिए डॉ राजकुमार को रिम्स निदेशक पद पर नियुक्त किया गया था। रिम्स निदेशक पद से हटाए जाने को लेकर डॉ राजकुमार ने फोन पर बताया कि मुझे पत्र मिला है, जिसमें मुझे हटाने की बात कही गई है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse