टीम एबीएन, रांची। श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा - रांची, (औघड़ भगवान राम आश्रम, अघोर पथ, लेक रोड पश्चिम, रांची) ने आज दिनांक 18.04.2025 को किशोरगंज चौक, प्रीति स्वीट्स के बगल में एवं अशोक नगर, आईडीबीआई बैंक (अरगोड़ा शाखा) के बगल में नि:शुल्क प्याऊ का शुभारंभ किया।
श्री सर्वेश्वरी समूह - शाखा रांची ने इन नि:शुल्क प्याऊ के माध्यम से इस भीषण गर्मी में लोगों के पीने के लिए स्वछ एवं शीतल जल की व्यवस्था की। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी इस नि:शुल्क प्याऊ सेवा को ग्रीष्म ऋतु के समाप्ति तक रोजाना चलाया जायेगा एवं लोगों को निशुल्क पीने का जल उपलब्ध कराया जायेगा।
कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजन एवं आरती कर के किया गया। तत्पश्यात प्याऊ को लोगों के सेवा हेतु सुपुर्द किया गया। कार्यक्रम में श्री सर्वेश्वरी समूह - शाखा रांची की ओर से हेमन्त नाथ शाह देव, आशुतोष कुमार, आलोक देव सिंह, वन्दना देव सिंह, अनिरुद्ध नाथ शाहदेव, संजीव कुमार सिंह, गंगाधर नाथ शाहदेव, गिरेन्द्र नाथ शाहदेव, समुद्र श्रीनाथ शाहदेव, पवन कुमार, सौरभ राज, अमन साहू, विक्की साहू, रौशन गोप, अक्षत नाथ शाहदेव के साथ शाखा एवं मोहल्ले के लगभग 20 लोग शामिल हुए।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse