परमहंस दयाल की तपोस्थली जोगिया मान : मनोज सिंह

 

ब्रह्म विद्यालय आश्रम के भक्तगण पहुंचे 

एबीएन सोशल डेस्क। ब्रह्म विद्यालय आश्रम छोटका राजपुर बक्सर बिहार के वर्तमान पादशाही 108 स्वामी सत्यानंदजी परमहंस के आदेश पर आश्रम के भक्त गण रोहतास जिले के अकबरपुर के पास स्थित परमहंस दयाल के तपोभूमि का दर्शन और पूजन किया। इसके कुछ पूर्व स्वामी जी स्वयं इस स्थान का दौरा किया। 

इस गुफा की चर्चा करते हुए ब्रह्म विद्यालय सह आश्रम के वर्तमान स्वामी सत्यानंद जी परमहंस ने बताया कि छपरा में ज्ञान प्राप्त होने के बाद स्वामी अद्धैतानंद जी महाराज ने गृह त्याग कर घूमते हुए इसी गुफा तक पहुंचें जहां उन्होंने तपस्या की। इसके बाद उन्होंने विश्व के कल्याण के लिए पश्चिम दिशा में भ्रमण करते हुए जयपुर के रास्ते टेरी पहुंचे। छपरा के ज्ञान को उन्होंने टेरी में जाकर आश्रम बनाकर वहां महात्माओं मंत्र दीक्षा  दी और स्थापित किया। 

यह गुफा स्वामी अद्वैतांनदजी महाराज के भक्तों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक स्थल है। आज भी इसका स्वरुप नहीं बिगड़ा है। उन दिनों जंगल ज्यादा होगा लेकिन अब जंगल कम हो गया है। रामनवमी के शुभ अवसर पर रोहतास गढ़ पहाड़ी जंगल में स्थित ऐतिहासिक गुफा जो जोगिया मान गुफा के नाम से प्रसिद्ध है की पवित्र तपस्थली पर भक्तों ने परमहंस दयाल स्वामी अद्वैतानंद जी महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई और पाठ आरती पूजन अर्चन किया।  यों तो परमहंस दयाल जी की जयंती रामनवमी को देश विदेश में मनाई ही जाती है किंतु इस पवित्र गुफा पर यह प्रथम उत्सव है, जो सौभाग्यपूर्ण, आनंददायी और ऐतिहासिक है।

यह अत्यंत ही दुर्गम मार्ग, सघन विवर और भीषण पहाड़ी वाला स्थान है। यह कार्यक्रम ब्रह्म विद्यालय एवं आश्रम छोटका राजपुर के स्वामी जी महाराज की आज्ञा व कृपा से ही संभव हुआ है। इस प्रोग्राम में अवधविहारी मितवा, सुनील कुमार सिंह, मनोज वर्मा, गप्पू स्वर्णकार, मोहन प्रसाद, शुभम सिंह निवासी बलिया, उ.प्र. तथा ओमप्रकाश, मनोज कुमार निवासी लिलारी रोहतास बिहार एवं अवधेश यादव, श्रवण कुमार, पृथ्वी उरांव आदि स्थानीय भक्तगण शामिल हुए।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse