धनबाद में पत्रकारों पर हुआ हमला निंदनीय : रत्नेश कुमार

 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि धनबाद शहर में कांग्रेस पार्टी के प्रदर्शन के दौरान रणधीर वर्मा चौक पे प्रेस से जुड़े लोगों पर हमला हुआ, जिसमें कई पत्रकार चोटिल हो गये। 

कांग्रेस गुटों की झड़प में पत्रकारों पर हमला हुआ था और यह घटना कांग्रेस के जिला कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी के पुत्र और उनके भाइयों के बीच आपसी झगड़े के दौरान हुई। मारपीट की कवरेज कर रहे पत्रकारों पर हमला कर उनके मोबाइल छीन लिये गये। 

श्री कुमार ने पत्रकारों पर हुए हमले की कड़ी शब्दों में निंदा की। इसे लोकतंत्र पर हमला करार देते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही कांग्रेस के ऐसे लोगों को पार्टी से हटाने की भी मांग की। क्योंकि ऐसे लोगों की वजह से ही कांग्रेस का अस्तित्व खत्म होता जा रहा है। 

इसके अलावे उन्होंने सरकार से पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की भी सिफारिश की है। उन्होंने कहा कि हमलावरों की तुरंत गिरफ्तारी करने की कार्रवाई भी की जाये ताकि पत्रकारों के लिए सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित किया जाये।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse