टीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार अब राज्य के कलाकारों के लिए 5 लाख रुपये तक की बीमा योजना शुरू करने की तैयारी में है। ये योजना वकीलों की तर्ज पर होगी, जिसमें सरकार बीमा प्रीमियम का भुगतान खुद करेगी। इसके साथ ही 60 साल की उम्र पार कर चुके कलाकारों को मिलने वाली 4000 रुपये मासिक पेंशन योजना को भी सरल बनाया जायेगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा कलाकारों को इसका लाभ मिल सके।
इस संबंध में फैसला पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को हुई समीक्षा बैठक में ली गयी। बैठक में विभागीय सचिव मनोज कुमार और पर्यटन निदेशक अंजली यादव समेत कई अधिकारी मौजूद थे। बैठक में यह बात सामने आयी कि अब तक राज्य में सिर्फ एक कलाकार को पेंशन का लाभ मिला है।
इसकी वजह है अनुशंसा प्रक्रिया में लापरवाही। इसे सुधारने के लिए अब एक आनलाइन पोर्टल बनाया जायेगा, जहां हर महीने की 1 से 30 तारीख तक कलाकार आवेदन कर सकेंगे। फिर राज्यस्तरीय कमेटी उस आवेदन की जांच कर जिले से रिपोर्ट मांगेगी। रिपोर्ट सही पायी गयी तो कलाकार को पेंशन दी जायेगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse