एक देश-एक चुनाव विषयक संगोष्ठी को संबोधित करेंगे संजय सेठ

 

टीम एबीएन, रांची। फोरम फॉर अवेयरनेस आफ नेशनल सिक्योरिटी, झारखंड इकाई एवं रोटरी क्लब आफ रांची द्वारा आयोजित कार्यक्रम एक देश एक चुनाव विषयक संगोष्ठी का आयोजन रोटरी क्लब, मेन रोड (रांची क्लब) के सभागार में रखा गया है। 

रोटरी क्लब के अध्यक्ष गौरव बागराय व फैन्स के महासचिव रथिन भद्रा ने बताया कि एक देश एक चुनाव विषयक संगोष्ठी का कार्यक्रम रोटरी क्लब के सभागार में कल अपराह्न 3 बजे रखा गया है। मौके पर मुख्य अतिथि संजय सेठ, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री व विशिष्ट अतिथि अनुज कुमार सिंहा, पूर्व संपादक प्रभात खबर तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता फैन्स के अध्यक्ष पवन बजाज करेंगे। 

रोटरी क्लब आफ रांची के सचिव डॉ ख्याति मुंजाल एवं फैन्स के समन्वयक प्रमोद सारस्वत ने रांची के समस्त व्यापारिक और सामाजिक संस्थाओं के लोगों से कल 3 बजे रोटरी क्लब (रांची क्लब) के सभागार में पहुंचकर एक देश एक चुनाव विषयक संगोष्ठी में शामिल होने का आग्रह किया है। उक्त जानकारी फैन्स क्लब के समन्वयक प्रमोद सारस्वत ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse