टीम एबीएन, रांची। वन बन्धु परिषद की वार्षिक आम बैठक का आयोजन मरवाड़ी आरोग्य भवन में किया गया। सभा में चैप्टर के अध्यक्ष रमेश धरणीधरका ने आए हुए सभी सदस्यों का स्वागत किया। चैप्टर द्वारा बीते दो वर्षों में किए गए कार्यों को सभा के समक्ष रखा। इसे सर्वप्रथम से पारित किया गया।
बीते दो वर्षों में हुए कार्यों और कोष के लेखा जोखा से सभी सदस्यों को अवगत कोषाध्यक्ष राजेश अडूकिया ने कराया। इसे भी सर्वसम्मति से पारित किया गया। साथ ही, आने वाले वर्षों के लिए नई टीम की घोषणा की गई।
अंचल किंगर को अध्यक्ष व अजय दीप वाधवा को सचिव का कार्यभार सौंपा गया। महिला समिति की अनुपमा राजगारिया व अनिता तुलस्यान ने अध्यक्ष और सचिव का कार्यभार ग्रहण किया। युवा इकाई का अध्यक्ष विशेष केडिया और सचिव अभिनव मित्तल बने।
सभा में 60 से अधिक संख्या में सदस्यों ने भाग लिया। युवा इकाई ने एकल लाइब्रेरी ज्ञानोदय की शुरुआत की। रांची में एकल गुरुकुल शुरू करने का एलान किया। यह गुरुकुल भारत का दूसरा एकल द्वारा संचालित गुरुकुल होगा। सभा में जयदीप मोदी, सुमित खेमका, सुमित पोद्दार, राज राजगढि़या, राधा ड्रॉलिया, करण बुटाला, सुमन मिनोचा आदि उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse