उड़ाने की धमकी के बाद बढ़ायी गयी राम मंदिर की सुरक्षा

 

राम मंदिर समेत यूपी के 10-15 जिलों में आया धमकी भरा ई-मेल, कहा- बढ़ा लो सुरक्षा 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। उत्तर प्रदेश के 10-15 जिलों में जिलाधिकारियों के आधिकारिक ई-मेल पर धमकी आयी है। इन जिलों के अलावा अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट को भी धमकी भरा मेल आया है। राम मंदिर ट्रस्ट को आये ई-मेल में कहा गया है कि सुरक्षा बढ़ा लो... इसमें कहा गया कि अगर ऐसा नहीं होगा तो राम मंदिर को बम से उड़ा दिया जायेगा। 

बात राम मंदिर की करें तो बीते सोमवार की रात राम जन्मभूमि ट्रस्ट के मेल पर धमकी भरा मेल आया था। इसमें लिखा था-बढ़ा लो मंदिर की सुरक्षा।जिसके बाद अयोध्या के साइबर थाने में एफआइआर दर्ज करवायी गयी है। इस मामले की जांच साइबर सेल कर रही है। धमकी भरा मेल पहुंचने के बाद व्यापक सर्च आपरेशन चलाया गया। 

अयोध्या के साथ-साथ बाराबंकी चंदौली समेत कई अन्य जिलों के जिलाधिकारियों को भी धमकी भरा मेल आया है। बाराबंकी, फिरोजाबाद और चंदौली के जिलाधिकारी को बम से उड़ाने की धमकी का मेल आया है। जानकारी के अनुसार यह मेल तमिलनाडु से किये गये हैं। वहीं अन्य जिलों की बात करें तो कम से कम 10-15 जिलों के डीएम के आधिकारिक सूचना तंत्र पर धमकी भरा ई-मेल आया। 

अलीगढ़ डीएम को भी आया मेल 

इसके अलावा अलीगढ़ कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। डीएम की आॅफिशियल ईमेल पर धमकी दी गयी है। धमकी के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। कलेक्ट्रेट पर पुलिस बल डॉग स्क्वायड व अन्य उपकरणों के साथ जांच कर रहा है। अलीगढ़ जिला कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी का मेल आने के बाद पुलिस और प्रशासन अलर्ट हो गया है। जिला कलेक्ट्रेट अलीगढ़ परिसर को खाली कराया गया है। 

परिसर के सभी गेट  बंद करा दिए गये है। जिसके बाद चार टीम पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी। मौके पर डॉग स्क्वॉड सहित अन्य टीमों को लगाया गया है। साथ ही जिला कलेक्ट्रेट अलीगढ़ परिसर में मौजूद सभी विभागों को बंद कराया गया है।  जिलाधिकारियों को आयं मेल में कहा गया है कि कलेक्ट्रेट को बम से उड़ा दिया जायेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse