बाबा साहब केवल संविधान निर्माता ही नहीं राष्ट्र निर्माता थे : बाबूलाल मरांडी

 

टीम एबीएन, रांची। भाजपा का अंबेडकर सम्मान अभियान का आज दूसरा दिवस था। कल पूरे प्रदेश में पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सांसद, विधायकगण द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा की साफ सफाई करते हुए संध्या में दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया गया था। 
आज बाबा साहब अंबेडकर की जयंती पूरे प्रदेश में पार्टी ने मनायी। 

प्रदेश मुख्यालय सहित सभी जिलों में बूथ स्तर पर बाबा साहब के चित्रों एवं प्रतिमा पर माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने धनबाद स्थित अंबेडकर चौक में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें नमन किया। 

श्री मरांडी ने इस अवसर पर कहा कि भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर इस देश के संविधान निर्माता ही नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माता रहे। 
कहा कि संविधान के माध्यम से बाबा साहब ने देश गरीब, वंचित समाज को ताकत दी। साथ ही संविधान में राष्ट्रीय एकात्मता को मजबूत करने पर भी जोर दिया। 

कहा कि बाबा साहब ने अनुसूचित जाति जनजाति समाज के सर्वांगीण विकास, उनके सामाजिक आर्थिक उन्नयन के लिए आरक्षण का प्रावधान किया। वहीं राष्ट्रीय एकात्मकता को कमजोर करने वाले धारा 370 और धर्म आधारित आरक्षण का प्रबल विरोध किया। 

श्री मरांडी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और आज की इंडी गठबंधन बाबा साहब के विचारों पर कुठाराघात कर रही। कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहब के विचारों की अवमानना करते हुए कश्मीर के लिए धारा  370 का प्रावधान अस्थायी व्यवस्था के बहाने करा दिया। 

कहा कि आज कांग्रेस की सरकार धर्म आधारित आरक्षण लागू करने पर जोर दे रही। पिछड़ा वर्ग का आरक्षण काटकर मुस्लिम समाज को दे रही। 
कहा कि कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहब का लगातार अपमान किया। वे वर्षों तक भारत रत्न से वंचित रहे। दिल्ली में उनकी समाधि के लिए कांग्रेस सरकार ने एक गज जमीन भी उपलब्ध नहीं कराये थे। 

उन्होंने कहा कि भाजपा ने बाबा साहब अम्बेडकर को हमेशा सम्मान दिया। भारत रत्न का सम्मान भाजपा समर्थित वीपी सिंह सरकार ने दिया। 
कहा कि आज मोदी सरकार बाबा साहब से जुड़े पांच स्थानों को पंच तीर्थ के रूप में विकसित कर रही है। बाबा साहब की जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश की घोषणा मोदी सरकार ने की। कहा कि अंत्योदय का विचार ही बाबा साहब के विचार रहे जिसपर मोदी सरकार लगातार आगे बढ़ रही। 

इधर, भाजपा प्रदेश कार्यालय में अनुसूचित जाति मोर्चा के द्वारा बाबा साहब के चित्रों पर माल्यार्पण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें  प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक बंका, शिवपूजन पाठक, राकेश भास्कर, पवन साहू, योगेंद्र लाल, राजीव लाल, रंजन पासवान, राजेंद्र पासवान, सुबोधकांत, गोविंद बाल्मीकि, योगेंद्र पासवान, पीयूष सरकार, बलवीर सलूजा सहित अन्य उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse