जदयू के प्रदेश कार्यालय में धूमधाम से मनी डॉ अंबेडकर जयंती

 

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 14/04/2025 को डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर झारखंड प्रदेश जेडीयू के प्रदेश कार्यालय में बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर पार्टी के नेताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किये। 

मौके पर झारखंड प्रदेश जेडीयू के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ आफताब जमील, प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी श्रवण कुमार, संजय कुमार सिंह, उपेन्द्र नारायण सिंह, शिवानी लता, महेश्वर चौधरी, अजय सोनी, आलोक सेन गुप्ता, सोनू मुखर्जी सहित पार्टी के कई नेताओं ने डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किये। 

भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर झारखंड प्रदेश जेडीयू के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि अंबेडकर ने आजाद भारत को एक संतुलित संविधान देने का काम किये। बाबा साहेब समाज के हर वर्ग एवं सभी समाज को ध्यान में रखते हुए संविधान का निर्माण किये। बाबा साहेब के नाम से मशहूर अंबेडकर एक महान चिंतक, समाज सुधाकर एवं बहुभाषी वक्ता थे। 

मौके पर झारखंड प्रदेश जेडीयू के प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी श्रवण कुमार ने कहा कि बाबा साहेब को संविधान निर्माता एवं संविधान का शिल्पकार कहा जाता है। भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर दलितों के महान नेता थे। बाबा साहेब जीवन भर भारतीय समाज में व्याप्त जाति व्यवस्था के खिलाफ संघर्ष किए एवं समाज में समानता लाने का काफी प्रयास किये। 

बाबा साहेब की जयंती पर झारखंड प्रदेश जेडीयू के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ आफताब जमील ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर जीवन भर समानता के लिए संघर्ष करते रहे। डॉ भीमराव अंबेडकर को विश्व भर में उनके मानवाधिकार आंदोलन, संविधान निर्माता और उनकी प्रकांड विद्वता के लिए जाने जाते हैं। उक्त जानकारी जदयू, झारखंड प्रदेश के महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी श्रवण कुमार ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse