आर्थिक सुधारों के महानायक के रूप में जाने जायेंगे डॉ. मनमोहन सिंह : सुबोधकांत सहाय

 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, रांची/नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि डॉ मनमोहन सिंह के निधन के समाचार से मैं शोकाकुल हूं। 

वे एक महान अर्थशास्त्री और उत्कृष्ट नेता थे। प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री के रूप में देश के प्रति उनका योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा। श्री सहाय ने कहा कि वर्ष 2004 से लेकर वर्ष 2014 तक डॉ मनमोहन सिंह के मंत्रिमंडल में शामिल होकर कार्य करने का उन्हें अवसर प्राप्त हुआ। 

प्रसिद्ध अर्थशास्त्री के रूप में देश के आर्थिक विकास में उनका अविस्मरणीय योगदान रहा है। झारखंड से भी उनका गहरा लगाव था। औद्योगिक विकास के प्रति उनकी सकारात्मक सोच अनुकरणीय है। एचईसी के पुनर्जीवन और  रिवाइवल के प्रति भी उन्होंने गंभीरता दिखायी। एशिया प्रसिद्ध एचईसी कारखाना को उनके नेतृत्व में ही रिवाइवल पैकेज मिला। 

अपने प्रधानमंत्रित्व काल में झारखंड के विकास के लिए वे सदैव तत्पर रहा करते थे। मनरेगा जैसी जनहित में बनायी गयी कल्याणकारी योजना को लॉन्च करने के लिए उन्होंने झारखंड को ही चयनित किया था। भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत करने की दिशा में डॉ सिंह द्वारा उठाये गये ऐतिहासिक कदम यादगार रहेंगे।

श्री सहाय ने उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी दूरदर्शिता और नेतृत्व ने भारत को एक नई आर्थिक दिशा दी। देश में उनके द्वारा लायी गयी आर्थिक क्रांति और प्रगतिशील बदलावों के लिए उन्हें हमेशा याद किया जायेगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse