टीम एबीएन, लातेहार/ रांची। झारखंड में अउइ की टीम ने गुरुवार की सुबह नेतरहाट आवासीय विद्यालय के प्रशासनिक पदाधिकारी को घूस लेते हुए रंगेहाथ दबोचा है। वहीं प्रशासनिक पदाधिकारी की गिरफ्तारी के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पलामू एसीबी टीम के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है।
मामले के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, नेतरहाट आवासीय विद्यालय में प्रशासनिक पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित रौशन कुमार बक्सी ने स्कूल में दूध सप्लाई करने वाले एक व्यक्ति से पैसे के भुगतान के बदले रिश्वत की मांग की। वहीं, सप्लायर ने इस संबंधी शिकायत पलामू एसीबी के एसपी से की। शिकायत दर्ज होने के बाद पलामू एसपी ने मामले की जांच पड़ताल की।
जांच में रिश्वत मांगने का मामला सही पाया गया। इसके बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाकर आज सुबह प्रशासनिक पदाधिकारी को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद एसीबी की टीम रोशन कुमार बक्शी को अपने साथ पलामू ले गयी, जहां उससे पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse