बाबाधाम : बिना टीकाकरण नहीं होंगे बाबा के दर्शन

 

एबीएन डेस्क, देवघर। देश में कोरोना ने रूप बदल कर अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। कई जगहों से ओमिक्रॉन के मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे में केंद्र से लेकर राज्य सरकारों ने इस वायरस के खिलाफ अपनी तैयारियां आरंभ कर दी हैं। इसी के मद्देनजर झारखंड के देवघर में भी विशेष तैयारी की है। बाबा बैद्यनाथ मंदिर में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को कोविड का दोनों टीका लगवाना अनिवार्य रहेगा। इसके बिना भक्तगण बाबा के दर्शन नहीं कर पाएंगे। बता दें कि नए साल के मौके पर भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए दूर-दूर से भक्त यहां आते हैं। नए साल में बैद्यनाथ मंदिर में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए शुक्रवार के दिन जिले के अधिकारियों ने बाबा मंदिर और रुट लाइन का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने देवघर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए हर संभव सुविधा, सुरक्षा एवं स्वास्थ्य-व्यवस्था को लेकर रुटलाइन, बाबा मंदिर प्रांगण और मंदिर के आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर की जाने वाली तैयारियों का जायजा लिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक, नए साल के खास मौके पर बाबा मंदिर परिसर के साथ शिवगंगा, क्यू कॉम्पलेक्स व मंदिर के आस पास के क्षेत्रों में दण्डाधिकारियों और पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। बताया जा रहा है कि निरीक्षण के क्रम में एसपी धनंजय कुमार सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse