दनुआ घाटी : टैंकर में लगी आग से 10 किमी तक प्रभावित रही यातायात व्यवस्था

 

एबीएन डेस्क, हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र के दनुआ घाटी में शनिवार की रात को एक गैस टैंकर पलट गया जिसके बाद उसमें आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि वहां से गुजर रही कई वाहनों में आग लग गई। इस आगजनी की घटना में अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया जिसका इलाज बिहार के बाराचट्टी में चल रहा है। पुलिस के अनुसार गैस लगा टैंकर हथिया बाबा घाटी के ढलान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे टैंकर में भीषण आग लग गई। वाहन से एक घायल को किसी तरह बचने पर एंबुलेंस से बेहतर इलाज के लिए बाराचट्टी बिहार भेज दिया गया। हालांकि चालक के बारे में कुछ स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। आग लगने के बाद जीटी रोड पर अफरातफरी की स्थिति हो गई। इस घटना में अन्य वाहन हताहत हुए हैं इसके स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। हादसे में घाटी क्षेत्र के लगभग दस किलोमीटर के इलाके को पूरी तरीके से बंद कर दिया गया है। पुलिस ने तत्काल एहतियात बरतते हुए झारखंड बिहार सीमा के चोरदाहा चेकपोस्ट के समीप राज्य में प्रवेश करने वाले वाहनों को रोक दिया। वही राज्य सीमा से बाहर जाने वाले पथ को चौपारण बाजार के आगे जीटी रोड पर आगे बढ़ने से रोक दिया गया है। विस्फोट से पूरा घाटी इलाका थर्रा गया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse