फिल्म शूटिंग के लिए पलामू प्रमंडल में खुबसूरत स्पॉट : आयुक्त जटाशंकर चौधरी

 

एबीएन डेस्क, पलामू। बॉलीवुड एक्टर किशु राहुल इन दिनों झारखंड के पलामू दौरे पर हैं। पलामू प्रमंडल क्षेत्र में स्थलों का भ्रमण कर फिल्म शूटिंग हेतु देख रहे हैं। इसी क्रम में वे नेतरहाट पहुंचे। आयुक्त जटाशंकर चौधरी भी नेतरहाट का परिभ्रमण किया। साथ ही एक्टर किशु राहुल को नेतरहाट सहित पलामू प्रमंडल में फिल्म शूटिंग की पॉइंट्स के बारे में जानकारी दी। चौधरी ने नेतरहाट के सन राइज-सन सेट, मंगोलिया प्वांइट्स, नेतरहाट विघालय, लोध जल प्रपात, गढ़वा के सुखलदरी, श्री बंशीधर नगर मंदिर आदि के बारे में बताया। आयुक्त ने आज कहा कि पलामू प्रमंडल क्षेत्र के तीनों जिले पलामू, लातेहार एवं गढ़वा का क्षेत्र काफी खूबसूरत है। यहां फिल्म शूटिंग की बेहतर संभावनाएं एवं पॉइंट्स हैं। पलामू प्रमंडल में विधि व्यवस्था भी चुस्त-दुरुस्त है। यहां रहने के लिए गेस्ट हाउस, निजी होटल आदि सुविधाएं भी है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण पलामू में घने जंगल हैं, तो वाटरफॉल भी एक से बढ़कर एक है, जहां फिल्मों की शूटिंग की जा सकती है। आयुक्त ने फिल्मी दुनिया से जुड़े लोगों को से भी अपील किया कि पलामू प्रमंडल क्षेत्र में आकर यहां की खूबसूरती को फिल्मों में स्थान दें। इससे पलामू प्रमंडल के लोगों को भी फायदा होगा। यहां के स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। साथ ही क्षेत्र का विकास होगा। इसका सीधा फायदा स्थानीय लोगों को होगा। उन्होंने यह भी कहा कि यहां फिल्मों की शूटिंग किया जाना सस्ता एवं सुलभ है। इससे फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को भी फायदा होगा। उन्होंने कहा कि फिल्मी दुनिया के लोग पलामू मंडल सहित राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में आएं और फिल्मों की शूटिंग करें। उन्हें बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse