रांची। दिसंबर के अंतिम सप्ताह में झारखंड के मौसम में एक बार फिर परिवर्तन की संभावना है। मौसम केंद्र के अनुसार आगामी 27 से 30 दिसंबर तक राज्य भर में आसमान में बादल छाए रहेंगे। मौसम में अचानक होने वाला यह बदलाव हिमालयी क्षेत्र में मजबूत हुए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान में बनने वाले साइक्लोनिक सरकुलेशन के कारण होगा। इसके प्रभाव के कारण हवा की गति भी धीमी होगी और दिन के तापमान में और गिरावट होगी। हालांकि रात के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग के पूवार्नुमान के अनुसार झारखंड के कई जिलों में आगामी 27 दिसंबर को राज्य के उत्तर पश्चिमी एवं निकटवर्ती मध्य भाग में डालटनगंज, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, चतरा, कोडरमा, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ में कुछ जगहों पर बारिश होगी। इसके अलावा 29 और 30 दिसंबर को भी राज्य के कुछ भाग में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों के अनुसार आगामी 27 से 30 दिसंबर तक राज्य भर में आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान उत्तर पश्चिम दिशा से आ रही हवा की गति धीमी पड़ जाएगी। इससे आने वाले चार दिन (27 से 30 दिसंबर) तक दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट और रात के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। 30 और 31 दिसंबर को बड़े इलाके में वायुमंडल में पानी के कण लटके रहने के कारण सुबह में कोहरे और धुंध की स्थिति बनी रहेगी। साइक्लोनिक सरकुलेशन का राज्य के विभिन्न इलाके में 27 से 30 दिसंबर तक असर रहेगा। सोमवार से मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की ओर से झारखंड के पश्चिमी क्षेत्र में पहुंचने पर सिस्टम का असर पहले दिखेगा। इसमें गुमला और डालटनगंज में आसमान में बादल छाएंगे और कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse