टीम एबीएन, रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा है कि विधानसभा निर्वाचन में सभी प्रत्याशियों को समान अवसर प्राप्त हो, इस हेतु कृतसंकल्पित होकर कार्य किया जा रहा है। कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा किसी भी प्रत्याशी अथवा राजनीतिक दल के प्रति किसी भी प्रकार के पक्षपात अथवा किसी को विशेष संरक्षण से संबंधित पाये जाने पर निर्वाचन कार्य में लगे पदाधिकारियों पर सख्ती से कार्रवाई करने का निर्देश है।
इसी क्रम में सोमवार को कार्यालय परिसर में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के प्रभारी/ सदस्यों के साथ बातचीत के क्रम में संजय प्रसाद श्रीवास्तव, अवर सचिव, मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, झारखंड, रांची के द्वारा आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में श्री श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से सेवा से निलंबित करते हुए इनकी सेवा कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, झारखंड, रांची को वापस करने का निर्देश दिया गया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse