एबीएन सेंट्रल डेस्क। राजस्थान के जोधपुर महानगर में दिवाली से एक दिन पूर्व एक हिंदू महिला का 6 टुकडे कर दफनाया हुआ शव बरामद हुआ। बताते चलें कि ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिला के पड़ोसी गुल मोहम्मद की बेगम ने कबूला कि काट-कूट कर उसके घर के पिछवाड़े के 10 फुट गहरे गड्ढे में जेसीबी से जमीन में दफनाया गया 50 वर्षीया अनीता चौधरी का शव था।
महिला अनीता चौधरी चार दिन से लापता थी। दुर्भाग्य देखिये कि जिहादी गुल मोहम्मद अभी भी गिरफ्तारी से बहुत दूर है। लोगों ने विश्वास जताया है कि राजस्थान पुलिस और राजस्थान सीएमओ तो घटना के अपराधी जिहादी और उन सभी षड्यंत्रकरियों को शीघ्र सलाखों के पीछे लात मार कर धकेलेंगे ही। किंतु, हिंदू समाज को भी सजग रहकर ऐसी जिहादी मानसिकता के साथ सख्ती से निपटना होगा।
जोधपुर जैसे शांतिपूर्ण शहर में लगातार बढ़ते इन जिहादियों द्वारा उत्पात व हिंसा के समाचार दिल दहला देने वाले हैं। उक्त जानकारी विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse