50% आरक्षण सीमा चाहिए, तो महागठबंधन को सत्ता दें : राहुल गांधी

 

सत्ता में आये तो हटा देंगे आरक्षण की 50% सीमा

झारखंड के सिमडेगा में राहुल गांधी का बड़ा ऐलान

एबीएन बिजनेस डेस्क। झारखंड के सिमडेगा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अगर हम सत्ता में आए तो आरक्षण पर 50 फीसदी की सीमा हटा देंगे। राहुल ने कहा कि हम एसटी, एससी और ओबीसी आरक्षण बढ़ायेंगे। ओबीसी आरक्षण बढ़ाकर 27 फीसदी करेंगे। 

राहुल ने कहा कि देश में दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों की कोई भागीदारी नहीं है। कांग्रेस सांसद ने कहा कि देश के दलित, पिछड़े और आदिवासी वर्ग के लोग सक्षम हैं। आप में कोई कमी नहीं है। आप हर तरह का काम कर सकते हैं, लेकिन आपके रास्ते को रोका जाता है। मैं चाहता हूं कि देश के 90 फीसदी लोगों को भागीदारी मिले।

मगर भाजपा चाहती है कि देश को नरेंद्र मोदी, अमित शाह और अंबानी-अडानी जैसे चंद लोग चलाएं। राहुल ने कहा कि देश में करीब 50 फीसदी ओबीसी, 15 फीसदी दलित, 8 फीसदी आदिवासी और 15 फीसदी अल्पसंख्यक वर्ग के लोग हैं। ये आबादी कुल 90 फीसदी है। 

मगर आपको देश की बड़ी-बड़ी कंपनियों के मैनेजमेंट में ओबीसी दलित और आदिवासी वर्ग का व्यक्ति नहीं मिलेगा। हिंदुस्तान की सरकार को 90 अफसर चलाते हैं। देश के पूरे बजट का निर्णय यही अफसर लेते हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse