टीम एबीएन, रांची। महापर्व छठ पूजा के देखते हुए रांची प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। अगर आप रांची भारी वाहन लेकर जा रहे हैं तो आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए आपको इसके में सारी जानकारी पहले से हो जानी चाहिए कि आखिर क्यों दो दिनों तक रांची में भारी वाहन बैन है? रांची में भारी वाहन के प्रवेश करने का क्या वक्त रखा गया है? आइये इस ऑर्टिकल में जानने की कोशिश करते हैं।
रांची में छठ व्रती, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन सजग हो गया है। प्रशासन ने रांची के 33 तालाबों की जिम्मेदारी में 6 मेडिकल टीम की तैनाती कर रखी है। इतना ही नहीं शहर में 7 नवंबर, 2024 दिन गुरुवार से दो दिनों तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गयी है।
रांची में आज से सुबह 8 बजे से लेकर रात 11 बजे तक भारी वाहन प्रवेश नहीं कर सकेंगे। वहीं, दोपहर 2 बजे से रात 8 तक छोटे माल वाहक वाहनों के प्रवेश पर भी रोक लगी है। 8 नवंबर, 2024 दिन शुक्रवार को अहले सुबह 2 बजे से लेकर अगली रात 8 बजे तक भी भारी वाहनों के प्रवेश वर्जित किया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse