एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत निर्वाचन आयोग ने पंजाब, केरल और उत्तर प्रदेश के 14 विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनाव की तारीख में बदलाव की घोषणा की है। पहले ये उपचुनाव 13 नवंबर 2024 को निर्धारित थे, लेकिन अब इन्हें 20 नवंबर 2024 को कराया जायेगा।
चुनाव आयोग ने 15 अक्तूबर 2024 को प्रेस नोट जारी करते हुए 15 राज्यों की 48 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की तिथियां घोषित की थीं। लेकिन विभिन्न राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों जैसे भाजपा, कांग्रेस, बसपा, रालोद समेत कई सामाजिक संगठनों ने आयोग को 13 नवंबर को कई सांस्कृतिक और धार्मिक गतिविधियों का हवाला देकर तारीख बदलने का आग्रह किया था। उनका कहना था कि इससे मतदान में बाधा उत्पन्न हो सकती है और वोटर की भागीदारी कम हो सकती है।
इन कारणों को ध्यान में रखते हुए, आयोग ने 14 विधानसभा सीटों पर मतदान की तारीख 13 नवंबर से बदलकर 20 नवंबर कर दी है। इनमें केरल की पलक्कड़, पंजाब की डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल (एससी), गिद्दड़बाहा, बरनाला और उत्तर प्रदेश की मीरापुर, कुन्दरकी, गाजियाबाद, खैर (एससी), करहल, शिशामऊ, फूलपुर, कटेहरी और मजहवा सीटें शामिल हैं। हालांकि, इन उपचुनावों की मतगणना की तारीख 23 नवंबर 2024 और चुनाव प्रक्रिया की समाप्ति की तारीख 25 नवंबर 2024 ही रहेगी।
नोट: मतगणना की तारीख 23 नवंबर 2024 और चुनाव प्रक्रिया की समाप्ति 25 नवंबर 2024 रहेगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse