टीम एबीएन, रांची। गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा की प्रभात फेरी तीसरे दिन आज 3 नवंबर, रविवार को कृष्णा नगर कॉलोनी गुरुद्वारा साहिब से आरंभ होकर रिम्स बरियातू के सामने डॉक्टर अजय छाबड़ा के फ्लैट सुबह 6 बजे पहुंची। वहां से निकलकर फेरी बरियातू रामेश्वरम स्थित हरीश अरोड़ा, पप्पू काठपाल के अपार्टमेंट गई और फिर वहां से निकलकर रामेश्वरम स्थित स्वर्गीय जगत सिंह सुखीजा, लेखराज अरोड़ा, प्रकाश अरोड़ा, हंसराज अरोड़ा और प्रेम मिढ़ा के संयुक्त आवासीय परिसर पहुंची और मनीष मिढ़ा द्वारा अरदास के साथ यही प्रभात फेरी का समापन सुबह नौ बजे हो गया। फेरी के स्वागत में तीनों जगह श्रद्धालुओं द्वारा चाय नाश्ते के लंगर की व्यवस्था की गई।
फेरी में गीता कटारिया, शीतल मुंजाल, मंजीत कौर, रेशमा गिरधर, नीता मिढ़ा, इंदु पपनेजा, बबिता पपनेजा, जसपाल मुंजाल, इंदर मिढ़ा, रमेश पपनेजा ने हरि के जन सतगुर सतपुरखा बिनउ करउ गुर पास हम कीरे किरम सतगुर शरणाई कर दइआ नाम परगास... और सभि जीअ तुमारे जी तूं जीआ का दातारा हरि धिआवहु संतहु जी सभि दूख विसारणहारा... एवं तूं जुग जुग एको सदा सदा तूं एको जी तूं निहचल करता सोई... जैसे कई शबद गायन के साथ साथ संगत को वाहेगुरु का जाप भी कराया।
सरदार भूपिदंर सिंह ने निशान साहिब उठाकर फेरी की अगुवाई की। मनीष मिढ़ा ने श्रद्धालुओं के घरों के सामने अरदास की। श्रद्धालुओं ने अपने परिसर की साफ सफाई तथा पुष्प वर्षा कर फेरी का श्रद्धा भाव से स्वागत किया। सत्संग सभा के सचिव अर्जुन देव मिढ़ा ने सभी श्रद्धालुओं का फेरी के स्वागत और लंगर सेवा के लिए धन्यवाद किया।
मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि सत्संग सभा द्वारा श्रद्धालुओं को ले आने जाने के लिए दो बसों की व्यवस्था भी की गयी थी। आज की फेरी में लेखराज अरोड़ा, डॉ अजय छाबड़ा, प्रेम मिढ़ा, प्रकाश अरोड़ा, हरीश अरोड़ा, पप्पू काठपाल, हंसराज अरोड़ा, गुंजन अरोड़ा, कौशिक अरोड़ा, तुषार मिढ़ा, गीत अरोड़ा, हर्षित अरोड़ा, ऋतिक सुखीजा, गर्व सुखीजा, जीत अरोड़ा, बेला सुखीजा, तरुणा छाबड़ा, गीता मिढ़ा, आशा अरोड़ा, ज्योति अरोड़ा, ऋतु अरोड़ा, ललिता काठपाल, ऋचा अरोड़ा, कोमल अरोड़ा, प्रिया काठपाल समेत अन्य शामिल थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse