महागठबंधन में तकरार : तीन सीटों पर कांग्रेस-राजद में महामुकाबला

 

तीन सीटों पर आमने-सामने इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार, कांग्रेस और राजद प्रत्याशियों में मुकाबला

टीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव रोचक हो रहा है। यहां तीन विधानसभा सीटों पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों में ही मुकाबला है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मॉर्क्सवादी-लेनिनवादी) और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रत्याशी धनवार सीट पर आमने-सामने हैं। वहीं छतरपुर और बिश्रामपुर में कांग्रेस और राजद प्रत्याशियों में मुकाबला है। हालांकि कांग्रेस और राजद मुकाबले से बचने की कोशिश कर रहे हैं। यहां सीट बंटवारे को लेकर बात चल रही है।

झारखंड विधानसभा की 81 सीटों पर झामुमो ने 43, कांग्रेस ने 30, राजद ने छह और भाकपा-माले ने चार सीटों पर विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। झामुमो महासचिव विनोद पांडेय ने बताया कि झामुमो, कांग्रेस, राजद और भाकपा-माले संयुक्त रूप से झारखंड में इंडिया गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रहे हैं। छतरपुर, बिश्रामपुर और धनवार सीटों को छोड़कर गठबंधन में सभी सीटों पर बंटवारा हो गया है। झामुमो ने धनवार सीट पर भाकपा-माले के साथ मुकाबला करने का फैसला किया है।

वहीं राजद और कांग्रेस ने छतरपुर और बिश्रामपुर सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। विनोद पांडेय ने कहा कि दोनों सीटों पर मुद्दे को सुलझाने के लिए चर्चा अभी चल रही है। हमें उम्मीद है कि एक या दो दिन में नतीजा सामने आ जायेगा। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के तहत राजद को छह सीटें दी गयीं, जबकि भाकपा-माले को तीन सीटें दी गयीं।

झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि वे संयुक्त रूप से चुनाव लड़ेंगे और फिर से सरकार बनायेंगे। इंडिया गठबंधन ने अभी तक आधिकारिक तौर पर सीट-बंटवारे की घोषणा नहीं की है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा था कि इंडिया गठबंधन विधानसभा चुनाव एक साथ लड़ेगा। कांग्रेस और झामुमो 81 में से 70 सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगे। 11 सीटें सहयोगी दलों के लिए छोड़ी गयी हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse