टीम एबीएन, रांची। विधानसभा चुनाव में एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 नवंबर को झारखंड आयेंगे। वह राज्य के गढ़वा और चाईबासा जिले में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 3 नवंबर को आयेंगे। उनकी तीन चुनावी सभाएं होंगी। यह जानकारी केंद्रीय मंत्री और झारखंड में भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने दी।
केंद्रीय मंत्री और झारखंड में भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि अमित शाह की सभाएं पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़, हजारीबाग जिले के बरकट्ठा और चतरा जिले के सिमरिया में आयोजित होंगी। दीपावली के तुरंत बाद भाजपा के कई अन्य नेता और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी चुनाव प्रचार करने झारखंड पहुंचेंगे।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जल्द ही झारखंड चुनाव के लिए अपना विस्तृत घोषणा पत्र जारी कर देगी। इसमें झारखंड के चहुंमुखी विकास के लिए पार्टी अपना व्यापक दृष्टिकोण प्रस्तुत करेगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse