झामुमो का समय संबंधी आरोप निराधार : चुनाव आयोग

 

चुनाव आयोग ने झामुमो के आरोपों को बताया निराधार, कहा- मात्र 3 फीसदी मतदान केंद्रों पर अलग समय

टीम एबीएन, रांची। चुनाव आयोग ने झामुमो नेता द्वारा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर अलग-अलग समय निर्धारित करने के सिलसिले में लगाये गये आरोपों को निराधार बताया है। आयोग सूत्रों के अनुसार, विधानसभा चुनाव 2024 के दौरान उग्रवाद प्रभावित 981 मतदान केंद्रों पर ही वोटिंग का समय सुबह सात बजे से चार बजे तक के लिए निर्धारित किया गया है। 

यह कुल मतदान केंद्रों की संख्या का सिर्फ तीन प्रतिशत है। राज्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि राज्य में कुल 29,562 मतदान केंद्र हैं। इसमें से ग्रामीण क्षेत्रों में 24,520 और शहरी क्षेत्र में 5,042 मतदान केंद्र हैं। सिर्फ तीन प्रतिशत यानी 981 उग्रवाद प्रभावित मतदान केंद्रों पर वोटिंग का समय सुबह सात से शाम चार बजे तक तय है। 

इस तरह ग्रामीण क्षेत्र के 23,539 मतदान केंद्रों पर वोटिंग समय सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक है। 2024 से पहले ऐसे मतदान केंद्रों की संख्या अधिक हुआ करती थी, जिन पर वोटिंग का समय शहरी क्षेत्र के मुकाबले कम होता था।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse