सीएम से मिली मंजूरी, अब धूमधाम से मनेगा दुर्गा पूजा

 

  • पुराने विधानसभा मैदान में धूम-धाम से मनेगा दुर्गा पूजा, सीएम हेमंत सोरन ने दी मंजूरी

टीम एबीएन, रांची। पुराने विधानसभा परिसर में जारी दुर्गा पूजा पंडाल को लेकर गतिरोध अब समाप्त हो गया है। सीएम हेमंत सोरेन ने इसके लिए अनुमति दे दी है। हेमंत सोरेन ने आज अपने आवास में रांची जिला दुर्गा पूजा समिति के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने हामी भरते हुए दुर्गा पूजा को लेकर अपने पूरे सहयोग की बात कही। बता दें पिछले कुछ दिनों से भाजपा भी इसे लेकर राज्य सरकार पर हमलावर हो गयी थी।

रांची जिला दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि पुराना विधानसभा मैदान में पहली बार दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। पूजा पंडाल के लिए एचईसी से भूमि आवंटित करायी गयी है। लेकिन जिला प्रशासन से अनुमति नहीं दिये जाने के कारण पूजा के आयोजन में थोड़ी समस्या हो रही है। 

पूजा समिति ने पुराने विधानसभा मैदान में पूजा और पंडाल बनाने की अनुमति मांगी और आग्रह किया कि पूजा के आयोजन में राज्य सरकार सहयोग करें। इसके बाद सीएम हेमंत सोरेन ने राज्य सरकार की ओर से दुर्गा पूजा में हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse