झारखंड : किसानों को सोलर पंप पर 90% सब्सिडी दे रही राज्य सरकार

 

जानें कैसे मिलेगा लाभ

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में सिंचाई (Irrigation) एक बड़ी समस्या है। अधिकांश खेती यहां पर वर्षा आधारित है। अब झारखंड के किसानों के लिए बड़ी खबर है। किसान अगर पानी की समस्या से परेशान हैं, तो सोलर पंप की मदद से उनकी दिक्कत दूर हो सकती है। अच्छी बात ये है कि किसानों को सोलर पंप लगाने के लिए झारखंड सरकार उनको 90 फीसदी तक सब्सिडी दे रही है।

कृषि में स्वच्छ ऊर्जा के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार नई सौर ऊर्जा नीति लेकर आयी है। इस योजना से किसानों को बिजली की व्यवस्था करने और बिजली बिल की चिंता करने की जरूरत नहीं है और उनको सिंचाई के लिए सही से पानी मिल सकेगा। इसका सीधा असर फसल की पैदावार पर पड़ेगा और इससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी।

बता दें कि झारखंड सरकार राज्य में किसानों के लिए सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दे रही है। सिंचाई के लिए संसाधन बढ़ाए जा रहे हैं। झारखंड सरकार की ओर से किसान समृद्धि योजना के तहत व्यक्तिगत किसान को 2 HP का सोलर पंप सेट और सामूहिक रूप से किसानों को 5 HP का सोलर पंप सेट दिया जायेगा।

इस स्कीम के तहत पंप लेने पर 90 फिसदी का अनुदान दिया जायेगा। जबकि किसान को यूनिट कॉस्ट का 10 फिसदी ही देना होगा। इस स्किम का लाभ लेने के लिए किसान प्रखंड मुख्यालय के जरिए जानकारी ले सकते हैं। सरकार की ओर से किसानों के लिए एक सोलर वेब पोर्टल लॉन्च किया जायेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse