झारखंड : भारी बारिश से सभी नदियां उफान पर

 

पतरातू डैम के खोले गए पांच फाटक

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में भारी बारिश से नदियां उफान पर हैं। डैमों का जलस्तर बढ़ गया है। इस कारण लोगों की परेशानी भी बढ़ गयी है। रामगढ़ जिले में पतरातू डैम का भी जलस्तर बढ़ गया है। इस कारण फाटक खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। पांच फाटकों को खोल दिया गया है, ताकि तेजी से पानी निकल सके। दामोदर भी उफान पर है। इन पर नजर रखी जा रही है।

रामगढ़ जिले के पतरातू में हो रही लगातार बारिश से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पतरातू डैम के कैचमेंट एरिया में पहाड़ी नदियों से लगातार पानी आ रहा है। इसके कारण डैम के जलस्तर में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। सोमवार की अहले सुबह और दोपहर में दो फाटक खोल दिये गये।

अभी पांच फाटकों से पानी निकाला जा रहा है। पीटीपीएस शेष परिसंपत्ति के पदाधिकारी लगातार डैम पर नजर बनाए हुए हैं। शेष परिसंपत्ति के प्रशासक एएसके पांडा ने बताया कि पतरातू डैम के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। अगर इसी प्रकार बारिश होती रही तो जरूरत के अनुसार डैम के और भी फाटक खोले जा सकते हैं। 

रेलवे कॉलोनी स्थित दामोदर नद भी उफान पर है। रेलकर्मी लगातार दामोदर नदी स्थित पंप हाउस पर नजर रखे हुए हैं। रेलकर्मियों के अनुसार अगर पानी की रफ्तार बढ़ती है तो पंप हाउस डूब सकता है। पतरातू-रांची मुख्य मार्ग भगत सिंह चौक लगातार बारिश होने के कारण जलमग्न हो गया है।

शहीद चौक से रेलवे स्टेशन जाने वाले रास्ते के कई घरों और दुकानों में बारिश का पानी घुस गया है। इन सड़कों पर भगत सिंह चौक से स्टेशन और जयनगर जाने वाले रास्ते पर कई महीनों से पानी भरा हुआ है। आम अवाम सहित विद्यालय जानेवाले बच्चों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse