शांति और आनंद चिरस्थायी है : रेवरेन संदीप सीमांत तिर्की

 

रांची। गोस्सनर कॉलेज के ओपन स्टेज में दिन के 10 बजे क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के शिक्षकों व शिक्षकेत्तर कर्मियों के लिए था। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के क्वायर ग्रुप के स्वागत गीत से हुई। स्वागत प्रार्थना जॉन डेनियल हेम्ब्रम ने की। हिंदी विभाग की प्रो सेनेल टेटे ने बाइबल पाठ की। प्रो आइजक, डॉ शीत टोपनो, अभिषेक तिर्की, प्रो जेनिस, प्रो सुषमा, प्रो होली अर्चना ने भी मनमोहक गीत प्रस्तुत की। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सीआरसी के वाईस प्रेसिडेंट रेवरेन संदीप सीमांत तिर्की ने अपने क्रिसमस संदेश में कहा कि हमारे लिए एक शांति का राजकुमार भेजा गया है। यीशु का जन्म सम्पूर्ण मानव जाति के उद्धार के लिए हुआ है। प्रभु यीशु का चरनी में जन्म लेना प्रतीकात्मक है। परमेश्वर होकर भी उन्होंने अपने आप को शून्य कर लिया। आगे उन्होंने कहा कि शांति और आनंद हमेशा के लिए चिरस्थायी है। प्रेम सिर्फ शब्दों में न हो उसे दैनिक व्यवहार में भी लाएं। सेवा प्रेम की अभिव्यक्ति का सर्वोत्तम माध्यम है। अंग्रेजी विभाग की प्रो डॉ आरती शर्मा व बॉटनी की प्रो डॉ चित्रा शर्मा ने तेरी है जमी तेरा आसमां गीत की प्रस्तुति दी। केमेस्ट्री विभाग की प्रो स्नेहा प्रियंका एक्का ने लॉन्ग टाइम अ गो इन वेथलम गीत गाकर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। टीआरल विभाग के प्राध्यापकों ने मुंडारी गीत मनरंग रेन प्रभु ने ओते दिसुम की सुंदर प्रस्तुति दी। इतिहास विभाग के प्राध्यापक बुंदीप लकड़ा ने बिल्ली बरचा गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में साइंस डीन प्रो बीएन घोष ने भी क्रिसमस संदेश दिया। कार्यक्रम में लकी ड्रा प्रतियोगिता भी हुई। जिसमें सफल लोगों को सांता क्लॉज ने उपहार भी दिया। साथ ही महाविद्यालय के कार्यरत सभी शिक्षकों को प्राचार्य ने शॉल देकर सम्मानित किया। मौके पर प्राचार्य प्रो इलानी पूर्ति, वर्सर प्रो आशा रानी केरकेट्टा, डॉ जयोति टोप्पो, डॉ राजीव अस्थाना, प्रो प्रमोद तिर्की, प्रो प्रवीण सुरीन, डॉ नीरजा ओझा, डॉ तंद्रा प्रसाद, डॉ मीना तिर्की, डॉ ईआर टुडू, डॉ प्रसन्न कुमार डेविड, डॉ नवीन कुमार, डॉ बीआर सोनी, प्रो विनय जॉन, डॉ प्रदीप गुप्ता, प्रो गोल्डन बिलुंग, प्रो दिव्य रतन, प्रो विनय हांसदा, प्रो सुरेंद्र प्रजापति, प्रो सुधीर कुमार, प्रो मो रेहान, प्रो अजय, प्रो दीपक, प्रो नासीर अहमद, प्रो श्यामलेश कुमार, प्रो कोरनेलियुस मिंज, प्रो हेमंत टोप्पो, डॉ प्रशांत गौरव आदि मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse