कोडरमा। झारखंड के कोडरमा में एक दिन में कोविड-19 के 12, जबकि राजधानी रांची नौ नये मामले सामने आने के बाद राज्य में एक बार फिर कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने की आशंका उत्पन्न हो गई है। झारखंड के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, मंगलवार को एकाएक कोडरमा में कोरोना वायरस संक्रमण के 12 नए मामले सामने आए। कोडरमा जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, सोमवार को भी यहां संक्रमण के 12 नए मामले सामने आए। कोडरमा में अभी कुल 32 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। इसी तरह, राजधानी रांची में भी मंगलवार को संक्रमण के नौ और पूर्वी सिंहभूम में तीन नए मामले सामने आए। बुलेटिन के अनुसार, राज्य में 26 नए मामले सामने आए, जबकि 15 लोग संक्रमण मुक्त हुए। झारखंड में अभी कुल 170 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। राज्य में संक्रमण से अभी तक 5,142 लोगों की मौत हुई है। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के नये स्वरूप ओमिक्रोन का कोई मामला सामने नहीं आया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse