हिरणपुर (पाकुड़)। हिरणपुर थाना क्षेत्र के तारापुर पुल के समीप मंगलवार देर रात करीब 12 बजे अनियंत्रित होकर बोरिंग वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर पुल के नीचे 15 फिट खाई में जा गिरा। बोरिंग वाहन पाकुड़ से दुमका की ओर जा रहा था। जिसमें कुल सात लोग थे। इस दुर्घटना से वाहन के उपचालक छत्तीसगढ़ के कोरबा निवासी बजरंग सिंह (16) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं वाहन चालक अंनत कुमार सहित प्यारेलाल चौहान व नबोधा चौहान गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी को स्थानीय लोगों ने सोनाजोरी स्थित सदर अस्पताल में भर्ती कराया। इसमें से प्यारेलाल चौहान व नबोधा चौहान की स्थिति गंभीर देख उन्हें दुमका रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही प्रभारी थाना प्रभारी मुकुल भगत, एसआई सत्येंद्र यादव, एएसआई अयोध्या राम घटनास्थल पहुंचे और छानबीन की। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पाकुड़ भेज दिया। बताया कि घटना की जांच की जा रही है। वही वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse