सरकार आपके द्वार : सिसई प्रखंड के लरंगो, कामडारा प्रखंड के टुरूण्डू तथा चैनपुर प्रखंड के मालम में लगा शिविर

 

गुमला। आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आज सिसई प्रखंड के लरंगो, कामडारा प्रखंड के टुरूंडू तथा चैनपुर प्रखंड के मालम पंचायतों में पंचायतस्तरीय शिविर लगाकर सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ योग्य लाभुकों से योजना संबंधित आवेदन प्राप्त करते हुए उनका त्वरित निष्पादन किया गया। आज आयोजित पंचायतस्तरीय शिविरों में ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत मनरेगा के जॉब कार्ड हेतु आवेदन प्राप्त करने तथा प्रवासी श्रमिकों के लिए प्राथमिकता के आधार पर जॉब कार्ड बनाने का निर्देश दिया गया। फूलो-झानो आशीर्वाद योजना के तहत हड़िया बिक्री के रोजगार में संलग्न महिलाओं की पहचान कर उन्हें वैकल्पिक रोजगार उपलब्ध कराया गया। शिविर में श्रम विभाग द्वारा असंगठित क्षेत्र के कामगारों का ई-श्रम पोर्टल पर निबंधन सुनिश्चित कराया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को पोषण से संबंधित जानकारियां दी गई। सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा जरूरतमंद व्यक्तियों के बीच कंबल वितरण किया गया। सोना-सोबरन धोती/लुंगी-साड़ी योजना के तहत लाभुकों के बीच वस्त्र वितरण किया गया। इसके साथ ही शिविर में चिकित्सा अनुदान योजनांतर्गत आवेदकों से आवेदन पत्र प्राप्त किए गए। चैनपुर प्रखंड के मालम पंचायत में आयोजित पंचायतस्तरीय शिविर में पंचायतवासियों को सरकार के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओ की जानकारी देने के साथ-साथ लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। सिसई प्रखंड के लरंगो पंचायत में आयोजित पंचायतस्तरीय शिविर में परियोजना निदेशक आईटीडीए इंदु गुप्ता ने पंचायतवासियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनने हेतु प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने पंचायतवासियों के व्यक्तिगत एवं सामूहिक समस्याओं से अवगत होते हुए उनके त्वरित निष्पादन हेतु दिशा-निर्देश दिया। शिविर में परियोजना निदेशक आईटीडीए, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी द्वारा लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। कामडारा प्रखंड के टुरूण्डू पंचायत में पंचायतवासियों ने जाति/ आय/ आवासीय, केसीसी, दाखिल खारिज, आॅनलाइन लगान रसीद, वनाधिकार पट्टा, राशन कार्ड, विभिन्न पेंशन योजना आदि से संबंधित समस्याओं के निष्पादन हेतु आवेदन सौंपकर समस्याओं के निराकरण हेतु गुहार लगाई।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse