बेरमो। सीसीएल ढोरी प्रक्षेत्र के एसडीओसीएम प्रबंधन के साथ मंगलवार को परियोजना कार्यालय में राकोमसं प्रतिनिधियों की बैठक 26 सूत्री मांगपत्र को लेकर हुई। पीओ कुमार सौरभ कुमार ने कहा कि प्रबंधन और मजदूर के बीच यूनियन पुल का काम करती है। मजदूर कंपनी के अंग है, उनकी सुविधाजनक का ख्याल रखना प्रबंधन का दायित्व है। मजदूरो के सभी समस्या निदान किया जाऐगा। उन्होंने कहा कि श्रमिक संगठन के लोगो कामगारो के साथ मिलकर काम करने से ही कोयला उत्पादन लक्ष्य को पूरा किया जा सकता है। क्षेत्रिय अध्यक्ष गिरजा शंकर पांडे ने कहा कि सेंट्रल कॉलोनी और शारदा कॉलोनी कॉलोनी के जिन क्वार्टर हालत काफी जर्जर हो गई है। उसकी अविलंब मरम्मत कराई जाए। आवासों में तारफेल्टिंग और सीढ़ी का काम नहीं होने से काफी परेशानी है। कायाकल्प के तहत जिन क्वार्टरो आधा अधूरा काम किया गया है उसे जल्द पूरा किया जाए। कॉलोनी और माइंस मे नियमित शुद्ध पीने का पानी की व्यवस्था की जाए। खदानों में पर्याप्त मात्रा में लाइटिंग की व्यवस्था की जाए। कंपनी के नियमानुसार कामगारों को पदोन्नति आदि मांगों को विस्तारपूर्वक रखा। मौके पर एसओसी सतीश सिन्हा, सीनियर मैनेजर शैलेश प्रसाद, कार्मिक प्रबंधक सुरेश सिंह, एफएम संजय कुमार सहित यूनियन के क्षेत्रीय सचिव शिवनंदन चौहान सहित मुरारी सिंह, रविशंकर ठाकुर, मो कलीमुद्दीन, युधिष्ठिर सिंह, मदन सिंह, ललित सिंह, चंद्रमोहन गोप, बिरजू तुरी, अजय कुमार, राजेश सिंह, मुरारी प्रसाद सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse