धनबाद : आग लगने से 40 से ज्यादा दुकानें खाक, गैस सिलेंडर में भी विस्फोट

 

धनबाद स्‍टील गेट स्‍थ‍ित सब्‍जी मंडी में गैस सलेंडर फटने से आग लग गई। इस हादसे में 40 से ज्यादा दुकान जलकर खाक हो गई। हालांकि कोई व्यक्ति इस घटना में हताहत नहीं हुआ। वहीं, मंडी में गैस रिफलिंग की दुकान होने की वजह से 5 सिलेंडर भी फट गए। फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह गैस सिलेंडर का फटना माना जा रहा है। इस घटना में 30-40 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। मंडी में सभी दुकानें झोपड़ीनुमा थी। एक-दूसरे से सटी होने की वजह से एक-एक कर 40 दुकानों में आग लग गई। होली होने की वजह से दुकानें बंद थीं। पर जब आग की लपटें ऊपर उठने लगी तब लोगों को घटना की जानकारी हुई।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse