कोडरमा। आज नगर परिषद् झुमरी तिलैया के वार्ड संख्या-27 व जयनगर प्रखंड के हिरोडीह पंचायत में आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया गया। नगर परिषद् झुमरी तिलैया व जयनगर प्रखंड के कर्मियों के पर्यवेक्षण में शिविर का कार्यक्रम संपन्न कराया गया। इस मौके पर सभी पंचायतों में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों के द्वारा स्टॉल लगाए गए थे। कार्यक्रम में योजनाओं की जानकारी के अतिरिक्त आमजनों के आवेदन भी प्राप्त किए गए। आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य आम लोगों के विभिन्न समस्याओं को उनके घर पर सुनना एवं यथासंभव समस्याओं का त्वरित समाधान निकालना है। कर्मियों द्वारा उपस्थित लोगों से सरकार द्वारा संचालित विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में बताया एवं कहा कि सरकार आप लोगों के लिए कार्य कर रही है, यह सभी योजना आपके लिए हैं। इसका आप लोग लाभ उठाएं। शिविर के माध्यम से नया किसान क्रेडिट कार्ड, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, ई-श्रम पोर्टल नया पंजीकरण, लगान रसीद निर्गत, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, मनरेगा अन्तर्गत नई योजनाओं की स्वीकृति, नया राशन कार्ड, राशन कार्ड में सुधार, म्यूटेशन, पेंशन शिकायतें, जाति व आय प्रमाण पत्र, झारखंड कृषि ऋण माफी योजना, 15वें वित्त आयोग के अन्तर्गत जनोपयोगी योजनाओं की स्वीकृति आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse