संत अलोइस मोंटेसरी स्कूल में धूमधाम से मना मैंगो डे

 

टीम एबीएन, रांची। डॉक्टर कामिल बुल्के पथ स्थित संत अलोईस मोंटेसरी स्कूल के नन्हे बच्चों ने शनिवार को मैंगो डे (आम दिवस) मना कर पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर इंडियन ओवरसीज बैंक डॉ कामिल बुल्के पथ  ब्रांच के मैनेजर विकास कुमार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। 

मैंगो डे के इस कार्यक्रम को लेकर संत एलॉय एस मोंटसरी स्कूल के क और यूकेजी के बच्चों ने मिशन चौक के समीप ड्यूटी पर तैनात पुलिस के जवानों के बीच आम का वितरण किया। इस अवसर पर उनके साथ स्कूल के प्रिंसिपल ब्रदर माइक जतरोम तथा स्कूल के अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं साथ थे। बच्चों ने मिशन चौक पर तैनात पुलिस के जवानो को संदेश दिया।

बच्चों ने मिशन चौक पर तैनात पुलिसमेन इजराइल अंसारी, सदानंद दास और पिंकी देवी को आम का थैला भेंट किया। साथ ही उन्हें फलों के राजा आम की उपयोगिता की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस अधिकारियों से आम कटवा कर उन्हें मीठे आमों का स्वाद से खाया और कहा कि आज यह आम जो आम खा रहे हैं उसके लिए आम के पौधे लगाने की जरूरत है। जब पौधे लगेंगे तो वातावरण स्वच्छ और सुरक्षित रहेगा। 

पौधे लगाने के साथ-साथ हमें यह भी देखने की जरूरत है कि पौधे अच्छी तरह से बड़े और फल-फूल दें। बच्चों ने आम नागरिकों से निवेदन किया कि वह अपने घर या आसपास कम से कम दो वृक्ष अवश्य लगायें। वृक्ष होगा, तो हरियाली होगी। वातावरण सुरक्षित रहेगा और गर्मी की तपिश से राहत मिलेगी। साथ ही बरसात भी होगा।  

मौके पर विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के तहत विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों ने अंग्रेजी में तुतलाती जुबान से फलों के राजा आम का गुणगान किया और लोगों से अवरोहण का निवेदन किया। 

इंडियन ओवरसीज बैंक के मैनेजर विकास कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि बच्चों के संबोधन को खूब सराहा कहा कि मैंगो डे के इस कार्यक्रम में आकर उन्हें अपना बचपन और स्कूली जीवन की यादें ताजा हो गयी है। उन्होंने बच्चों से कहा कि आप विद्यालय से हो यहां से ज्ञान अर्जित कर पौधरोपण करें तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने स्तर से जो हो सके करें। लोगों को पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण के लिए भी प्रेरित करें। 

इससे पूर्व उन्होंने आम काटकर उसका स्वाद चखा और कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा कि वाह आम बहुत मीठा है। स्कूल के प्रिंसिपल ब्रदर माइक जतरोम ने अपने संबोधन में मैंगो डे के इस कार्यक्रम को बच्चों, उनके पैरेंट्स तथा आम लोगों के बीच पौधारोपण पर्यावरण संरक्षण और वृक्ष बचाओ की दिशा में एक सार्थक तथा जागरूकता कार्यक्रम बताया। 

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार एक पौधा लगाने पर वह न सिर्फ फल देता है बल्कि लोगों को जीने के लिए आॅक्सीजन स्वच्छ वातावरण शरीर के लिए स्वादिष्ट फल तथा फर्नीचर बनाने के लिए कीमती लकड़ी देता है और इसलिए हर एक व्यक्ति का कर्तव्य होता है कि वह यथासंभव एक या दो पौधे अवश्य लगायें। मौके पर शिक्षिका चैन मांगटे, होकिफ मांगटे, सुमन, प्रतिभा वर्मा, ज्योति, प्रीति और पारुल उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse