टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से आज फेडरेशन आफ झारखंड चैंबर्स आफ कॉमर्स तथा सोना- चांदी व्यवसायी समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मुख्यमंत्री को राजधानी रांची में हो रही लूट, छिनतई एवं डकैती जैसी आपराधिक घटनाओं से अवगत कराते हुए उसे नियंत्रित करने के लिए समुचित कदम उठाने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधि मंडल से कहा कि राज्य के पुलिस महानिदेशक को अपराध नियंत्रण के लिए कड़े निर्देश दे दिये गये हैं। उन्हें घटित आपराधिक घटनाओं का खुलासा कर उसमें संलिप्त अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार विधि -व्यवस्था को हर हाल में बनाये रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वालों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जायेगा। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में झारखंड चैंबर्स आफ कॉमर्स के अध्यक्ष किशोर मंत्री, महासचिव परेश गट्टानी, कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण लोहिया और रोहित पोद्दार, पूर्व अध्यक्ष कुणाल आजमानी तथा सोना-चांदी व्यवसायी समिति के डॉ दिलीप सोनी, रवि कुमार पिंटू और जितेंद्र कुमार वर्मा शामिल थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse