एबीएन न्यूज नेटवर्क, देवघर। पुलिस अधीक्षक देवघर अजीत पीटर डंगडुंग के निर्देशन में साइबर डीएसपी राजा मित्रा के नेतृत्व में साइबर पुलिस देवघर द्वारा सारवां, पथरौल, मधुपुर और पथरअड्डा थाना क्षेत्र से 16 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।
इन साइबर अपराधियों की जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि ये फर्जी बैंक अधिकारी/कृषि पदाधिकारी /कस्टमर केयर अपराधी साइबर अपराध किया करते थे।इस दौरान कुल 21 मोबाइल, 27 सीम, 01 ए टी एम भी सीज किया गया है। इसमें प्रतिबिंब आधारित कुल 10 प्रतिबिंब सीम भी हैं।
पहली बार राज्य में एक साथ 10 प्रतिबिंब सीम की बरामदगी हुई है। दिनांक 20/11/23 से प्रतिबिंब ऐप की शुरुआत के बाद अब तक देवघर जिले में पूरे राज्य में सबसे अधिक 504 साइबर अपराधी की गिरफ़्तारी हुई है। इस दौरान 783 मोबाइल, 1153 सीम जब्त, प्रतिबिंब ऐप आधारित 125 सीम जब्त किये गये हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse