टीम एबीएन, रांची। नई दिशा के तत्वाधान मे 30 जून, दिन रविवार को अपराह्न समय- 12:15 बजे से 1:15 तक लालपुर रांची स्थित होटल लैंडमार्क के सभागार में सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। नई दिशा के कार्यक्रम संयोजक मुकेश काबरा ने बताया कि रांची के लोकप्रिय सांसद संजय सेठ को भारत सरकार मे रक्षा मंत्रालय में रक्षा राज्य मंत्री का महत्वपूर्ण पद मिला है।
जिनके सम्मान में नई दिशा की ओर से होटल लैंडमार्क में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। जिसमें रांची के व्यवसायिक संस्था, सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के अलावे शहर के प्रतिष्ठित गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया है। सभी केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ का अभिनंदन एवं स्वागत कर सम्मानित करेंगे।
श्री काबरा ने कहा है कि रांची के सांसद को रक्षा राज्य मंत्री का विशिष्ट स्थान मिलना पूरे झारखंड के लिए गौरव की बात है। उन्होंने सर्व समाज के सभी प्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि सांसद के सम्मान समारोह कार्यक्रम मे समय पर अवश्य पधारे। कार्यक्रम के पश्चात भोजन का भी आनंद हम सभी मिलकर लेंगे। उक्त जानकारी नई दिशा के कार्यक्रम प्रवक्ता संजय सर्राफ और मुकेश काबरा ने दी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse