एबीएन सोशल डेस्क। भीषण गर्मी के चलते फल सब्जियों के उत्पादन पर भी असर पड़ रहा है। इससे बाजार में सब्जियां महंगी हो गयी हैं। इससे महिलाओं की रसोई का बजट बिगड़ गया है। बाजारों में सब्जियों की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। गत सप्ताह के दौरान कई सब्जियों के दाम दोगुने हो गये हैं। भीषण गर्मी के चलते क्षेत्र में बागवानी का रकबा कम होने के चलते मौसमी सब्जियों के दामों में भी भारी उछाल आ गया है।
प्याज व टमाटर के दामों में काफी तेजी आ गयी है। सब्जी विक्रेताओं की मानें तो गर्मी बढ़ने से बाहर से सब्जियों की कम आवक हो रही है। हरी सब्जियों की कीमतों में 10 से 40 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी हुई है। हरियाणा को होडल में यूपी व दिल्ली क्षेत्र से सब्जियां आती हैं। इसके कारण सब्जियां महंगे दामों में मिल रही हैं।
शहर के पुराने जीटी रोड पर सब्जी की रेहड़ी लगाकर बैठे उमेश कुमार ने बताया कि गर्मी जैसे-जैसे बढ़ रही है, वैसे ही सब्जियों की कीमतों में भी तेजी आयी है। आलू, प्याज और टमाटर के दाम बढ़ चुके हैं। मौसमी सब्जी लौकी, तोरी, कद्दू, कटहल भी गत सप्ताह में महंगे हुए हैं।
बाजार में सब्जी खरीदने आयी महिला उमा, पिंकी देवी, रवीना, काजल आदि ने बताया कि प्याज, खीरा व टमाटर के दामों में भारी बढ़ोतरी हुई है। अब तो हमें घर में एक समय दाल बनानी पड़ रही है। अन्य सब्जियों के दाम भी काफी बढ़ गये हैं। बाजार में व्यापारी रूपा ठुकराल ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में सब्जियों में दामों में दोगुना हुई है। तोरई व घीया जैसी सब्जियां तक काफी महंगी हो गयी हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse