टीम एबीएन, रांची। झारखंड में लोगों को गर्मी से राहत तो मिल चुकी है लेकिन अभी भी रांची समेत कई जिलों में मॉनसून का प्रवेश होना बाकी है। इन जिलों के लोग मॉनसून का बेसब्री से इंतजार में हैं। खासकर राज्य के किसान इस साल अच्छी बारिश होने की कामना कर रहे हैं।
बुधवार को लोहरदगा, सिमडेगा, गुमला समेत कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। हालांकि रांची के विभिन्न इलाकों में बारिश देखने को नहीं मिली, यहां लोगों को उमस भरी गर्मी सता रही है। मौसम विभाग की मानें तो आज भी राज्य के विभिन्न इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है।
28 जून को गुमला, लोहरदगा, लातेहार, पलामू, चतरा, गढ़वा में भारी बारिश की संभावना जतायी गयी है। जबकि 29 जून को रांची, कोडरमा, रामगढ़, हजारीबाग, लोहरदगा, लातेहार, चतरा, पलामू, गढ़वा में भारी वर्षी की संभावना जतायी गयी है।
मौसम केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने कहा कि मॉनसून अभी कमजोर है। तीन-चार दिनों में दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून के आगे बढ़ने की उम्मीद है। एक टर्फ झारखंड से गुजरते हुए मणिपुर की ओर जा रहा है। इसका असर होने का अनुमान है। 27 जून को कुछ स्थानों पर हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है। 28 और 29 को कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। 30 जून को राज्य के सभी स्थानों के पर बारिश हो सकती है। 28 जून तक कई स्थानों पर 30 से 40 किमी की गति से हवाएं भी चल सकती हैं। 30 जून को पलामू वाले इलाके में भारी बारिश का अनुमान है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse