टीम एबीएन, रांची। झारखंड की राजधानी रांची में निर्माणाधीन स्मार्ट सिटी में प्रदेश का तीसरा प्राइवेट मेडिकल कॉलेज खुलने जा रहा है। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने बृहस्पतिवार (27 जून) को नये मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की आधारिशला रखी। उन्होंने इसे स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि प्राइवेट मेडिकल कॉलेज से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा तो मिलेगी ही, राज्य के विकास को भी नयी दिशा मिलेगी।
मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन कहा कि स्वास्थ्य समेत किसी भी क्षेत्र में निवेश करने वालों को राज्य सरकार की ओर से पूरा सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा कि झारखंड के लोगों को छोटी-मोटी बीमारियों का इलाज कराने अब अन्य राज्यों में नहीं जाना होगा। लोगों को अपने ही राज्य में बेहतर इलाज मिले, इसके लिए सरकार प्रयासरत है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse